WWDC 2018: एप्पल ने ios 12 समेत किए ये 5 बड़े ऐलान, यहां जानें सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 05 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
WWDC 2018 : iOS 12 to watchOS 5, Everything Apple announced at developer conference
wwdc 2018

    Apple का वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2018) शुरु हो गया है। इवेंट के पहले दिन एप्पल ने उम्मीद के मुताबिक अपने सॉफ्टवेयर्स iOS, वॉचओएस और मैकओएस को अपडेट किया है। इसके अलावा एप्पल ने अपने आग्युमेंट रियलिटी प्लेटफॉर्म ARKit को भी अपडेट किया है। इवेंट में कंपनी ने ARKit का 2.0 वर्जन पेश किया है। इसके अलावा एप्पल ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर रिलीज किया है जो एमआर की मदद से जगह की माप करेगा। को आइए जानते हैं WWDC 2018 इवेंट के हाइलाइट्स के बारे में।

    apple ios 12
    apple ios 12

    Apple iOS 12

    एप्पल ने आईफोन और आईपैड के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस का नया वर्जन iOS 12 पेश किया है। आईओेएस 12 में कैमरा लॉन्चिंग आईओएस 11 के मुकाबले 70 फीसदी तेज होगा, की-बोर्ड 50 फीसदी फास्ट होगा और टाइपिंग भी पहले से काफी तेज होगी। आईओएस 12 का अपडेट आईफोन 5एस से लेकर iPhone X तक में मिलेगा। iOS 12 मे ग्रुप फेसटाइम और सिक्योरिटी के लिए नए फीचर्स भी मिलेंगे। आईओएस 12 का बीटा अपडेट इस महीने के अंत से मिलने लगेगा।

    watchOS 5
    watchOS 5

    watchOS 5

    एप्पल वॉच के लिए नया भी वॉचओएस5 लॉन्च हुआ है। इसमें एक्टिविटी शेयरिंग, एडवांस्ड रनिंग फीचर, ऑटो वर्क डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Walkie-Talkie नाम से एक ऐप्लिकेशन मिलेगा। साथ ही वॉचओएस5 में थर्ड पार्टी ऐप का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने एप्पल वॉच का प्राइड एडिशन लॉन्च किया है जिसमें नायलॉन बैंड है। इसकी भारत में कीमत 3,900 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें