एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस लॉन्च, कीमत 3,999 रुपये

माइक्रोमैक्स ने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपना पहला स्मार्टफोन कैनवस स्पार्क 2 प्लस ( Canvas Spark 2 Plus) लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है। यह 22 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर उपलब्ध होगा।
माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में पांच इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। फोन की मैमोरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस में पांच मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है।
माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस इंडस फीचर के साथ है। यूजर्स टाइप, चैट या अपनी पसंदीदा 10 क्षेत्रीय भाषा में अपने फोन के मेनू बदल सकते हैं। साथ ही दायीं ओर स्वाइप करके किसी भी मैसेज को ट्रांसलेट और बायीं ओर स्वाइप करके ट्रांसलिट्रेट भी कर सकते हैं।