वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपना डाटा रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो जरूर अपनाएं यह तरीके

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 08 Jun 2020 04:02 PM IST
While doing work from home beware of cybercrime
साइबर सुरक्षा - फोटो : pixabay

    लॉकडाउन के दौरान डाटा हैकिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं। हैकर्स ज्यादातर उन यूजर्स को अपना निशाना बना रहे हैं, जो इस समय अपने घर से दफ्तर का काम कर रहे हैं। अब ऐसे यह सवाल उठता है कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपने डाटा को कैसे सुरक्षित रखा जाएं। तो आज हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे, जिनके जरिए आप अपने निजी डाटा को सुऱक्षित रख पाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    facebook password
    facebook password

    कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल न करें

    अगर आप अपने डाटा को हैकर्स से बचाना चाहते हैं, तो कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल न करें। साथ ही समय-समय पर अपने पासवर्ड को बदलते रहें। इसके अलावा कई ऐसे टूल्स भी आते हैं, जिनके जरिए आप अपने कंप्यूटर को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही इन टूल के जरिए आप यह पता लगा सकते हैं कि किसने आपके पासवर्ड के साथ छेड़छाड़ की है।

    fake e-mail
    fake e-mail - फोटो : amar ujala

    फर्जी ई-मेल और मैसेज से बचें

    हैकर्स इन दिनों लोगों को ठगने के लिए फर्जी ई-मेल और मैसेज का सहारा ले रहे हैं। अगर ऐसे में आपके पास भी पीपीई, मास्क और पीएम केयर फंड से जुड़े ई-मेल या मैसेज आए हैं, तो उन पर भूलकर भी भरोसा न करें। साथ इस तरह के ई-मेल या मैसेज में दिए गए लिंक को भी ओपन न करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें