401 Scam: सरकार ने जारी किया अलर्ट, ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
दूरसंचार विभाग ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूरसंचार विभाग ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि किसी के कहने पर *401* डायल ना करें। इसकी मदद से आपके सभी कॉल किसी नए नंबर पर डायवर्ट किए जा सकते हैं और फिर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

विस्तार
कुछ दिन पहले ही हमने आपको एक स्कैम के बारे में अलर्ट किया था कि कॉल फॉरवर्ड करके आपके बैंक अकाउंट को खाली किया जा सकता है और आपके नाम से नया सिम कार्ड भी लिया जा सकता है और अब सरकार ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।
दूरसंचार विभाग ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूरसंचार विभाग ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि किसी के कहने पर *401* डायल ना करें। इसकी मदद से आपके सभी कॉल किसी नए नंबर पर डायवर्ट किए जा सकते हैं और फिर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
साइबर ठग लोगों को फोन करके कुछ बातों में भरमाते हैं और फिर *401* डायल करने के लिए कहते हैं। इस नंबर के साथ ठग आपको अपने नंबर को भी डायल करने के लिए कहते हैं। वे कुछ इस तरह से बात करते हैं... सर, पार्सल कैंसिल करने के लिए *401* और यह...(ठग का नंबर) डायल करें। ऐसा करते हैं कि आपके फोन नंबर पर आने वाले कॉल और ठग के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं।
- Unlimited 5G: जल्द खत्म होने वाली है अनलिमिटेड डाटा की मौज, 5जी प्लान के लिए अब देने होंगे पैसे
- Tech Tips: बड़े काम का है Google का यह एप, बच्चों के टैब में जरूर करें डाउनलोड
- फायदे की बात: कमजोर नेटवर्क से हैं परेशान तो फोन में कर दें यह सेटिंग, मिलने लगेगी हाई स्पीड
- काम की बात: आंख बंद करके ना खरीदें स्मार्ट टीवी, पैसे खर्च करने के बाद भी पछताएंगे