Weekly Tech Wrap: नई लॉन्चिंग से लेकर यूट्यूब चैनल बैन तक, जानें इस सप्ताह की टेक खबरें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 21 Aug 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap top technology news and launching of the week in hindi
Weekly Tech Wrap - फोटो : becominghuman

    भारतीय टेक्नोलॉजी बाजार में लगातार एक से बढ़कर एक नए डिवाइस लॉन्च हो रहे हैं। हाल ही में मोटोरोला ने दुनिया का पहला 200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च किया है, साथ ही कम कीमत के हाईटेक सिक्योरिटी वाले फोन को भी पेश किया गया है। टेक जगत की अन्य खबरों की बात करें तो इस हफ्ते ही गूगल ने नए एंड्रॉयड वर्जन Android 13 को लॉन्च किया है। हफ्तेभर में भारत में नई लॉन्चिंग से लेकर यूट्यूब चैनल पर बैन तक बहुत सारे टेक्नोलॉजी इवेंट हुए। यदि आप भी इंटरनेट और टेक जगत की सभी जरूरी अपडेट जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते की प्रमुख टेक्नोलॉजी खबरों की जानकारी देंगे। चलिए जानतें हैं इस हफ्ते की टेक अपडेट्स को...

    Moto X30 Pro
    Moto X30 Pro - फोटो : Motorola

    दुनिया का पहला 200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च

    मोटोरोला ने दुनिया का पहला 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Moto X30 Pro लॉन्च किया। इस फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ 6.73 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इस फोन में 12 जीबी की LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    Xiaomi CyberOne
    Xiaomi CyberOne - फोटो : Xiaomi

    पहला ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च

    शाओमी ने अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट CyberOne को सोमवार को लॉन्च किया। इस रोबोट में इंसानों जैसी काबिलियत के साथ मानवीय भावनाएं भी हैं। यह इंसानों की तरह काम कर सकता है। साथ ही इंसानों की तरह खुशी, गम जैसी भावनाओं को भी समझ सकता है। साइबरवन को इंसानों जैसा हुलिया दिया गया है, जैसे इसकी हाइट लगभग इंसानों के बराबर है और यह अपने दो पैरों पर चल सकता है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें