CyberOne: इंसानों की तरह दिखने वाला रोबोट लॉन्च, खुशी और गम भी करता है महसूस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM IST
सार

CyberOne इंसानों की तरह काम कर सकता है और खुशी, गम जैसी भावनाओं को भी समझ सकता है। CyberOne को इंसानों जैसी ही हाइट में डिजाइन किया गया है, इसकी लंबाई 5.8 फीट है।

विज्ञापन
Xiaomi CyberOne Robot Launched with human emotions understating
Xiaomi CyberOne - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी की टेक फैमिली में एक और मेंबर की एंट्री हो गई है। कंपनी ने अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट CyberOne को लॉन्च कर दिया है। इस रोबोट में इंसानों जैसी काबिलियत के साथ मानवीय भावनाएं भी हैं। यह इंसानों की तरह काम कर सकता है और खुशी, गम जैसी भावनाओं को भी समझ सकता है। CyberOne को इंसानों जैसी ही हाइट में डिजाइन किया गया है, इसकी लंबाई 177cm (5.8 फीट) है। CyberOne का वजन 52 किलोग्राम और हाथों की लम्बाई 168cm है। बता दें कि इससे पहले शाओमी ने चार पैरों वाला रोबोट भी पेश किया था।

    CyberOne को डिजिटल और साइंस वर्ल्ड में बड़ी क्रान्ति के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह रोबोट 3डी स्पेस को भी आसानी से समझ सकता है। साथ ही CyberOne 85 प्रकार के एनवायरमेंटल साउंड्स और 45 तरह की मानवीय भावनाओं को पहचान सकता है। यह रोबोट इंसानों बातचीत को सुन और समझने के साथ उनके हाव-भाव भी पहचान सकता है। यह इंसानों की तरह ही दुःख, गुस्सा, खुशी और गम जैसी भावनाओं को भी समझ सकता है।

    विज्ञापन

    लॉन्च इवेंट के दौरान शाओमी के सीईओ ली जून ने कहा कि CyberOne की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शाओमी की लैब में ही विकसित किया गया है। यह अपने दोनों पैरों पर चल सकता है। साथ ही CyberOne दुनिया को 3D में देख सकता है और इसमें चेहरे के भाव दिखाने के लिए ओएलईडी मॉड्यूल दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले गूगल के एक चैटबॉट लैम्डा (LaMDA) को लेकर भई काफी चर्चाएं हुईं थीं। यह चैटबॉट भी इंसानों की तरह सोच सकता है। आमतौर पर जब हम किसी वेबसाइट या सर्विस वाले चैटबॉट से चैट करते हैं तो वह आपको कोडिंग के हिसाब से ही एक तय लहजे में जवाब देता है लेकिन LaMDA चैटबॉट खुद सोच सकता है और आपकी भावनाओं को समझ कर जवाब देता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें