दुनिया का पहला 200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 14 Aug 2022 11:19 AM IST
सार

Moto X30 Pro में 200MP कैमरे के साथ Snapdragon 8+ Gen 1 और 6.73 इंच की pOLED डिस्प्ले पैनल भी मिलता है। फोन में 12 जीबी की LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है। साथ ही फोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

विज्ञापन
Moto X30 Pro launch with 200mp camera price specifications features
Moto X30 Pro - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला ने दुनिया का पहला 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन Moto X30 Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में ही पेश किया गया है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ 6.73 इंच की pOLED डिस्प्ले पैनल भी मिलता है। Moto X30 Pro में 12 जीबी की LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है। साथ ही फोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। चलिए फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

    Moto X30 Pro को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,699 युआन यानी 43,600 रुपये है। साथ ही फोन के 12 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,199 युआन यानी लगभग 49,500 रुपये और 12 जीबी के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,499 युआन यानी लगभग 53,000 रुपये है।

    विज्ञापन

    Moto X30 Pro में 6.73 इंच की फुल एचडी प्लस pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में बहुत कम बेजल देखने को मिलते है। फोन में 4nm वाला Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ 12 जीबी की LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें