Weekly Tech Wrap: भारत में बैन हुए 14 मैसेंजर एप्स से लेकर ChatGPT पर बैन तक, ये हैं हफ्तेभर के प्रमुख अपडेट्स

केंद्र सरकार ने कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल मैसेंजर एप को ब्लॉक कर दिया है। इन मैसेंजर एप्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था और आतंकी इन एप्स की मदद से पाकिस्तान तक कम्यूनिकेशन करते थे। इस हफ्ते स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने कर्मचारियों के लिए चैटजीपीटी जैसे एआई टूल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह बैन कंपनी के कर्मचारियों पर लगाया गया है। इससे पहले ChatGPT को इटली में एक महीने तक बैन किया गया था। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर पर अगले महीने से प्लेटफॉर्म पर खबर या लेख पढ़ने के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। हफ्तेभर की ऐसी ही टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ-साथ हफ्ते भर की प्रमुख स्मार्टफोन लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।

सरकार ने बैन किए ये 14 मैसेंजर एप्स
केंद्र सरकार ने आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले 14 एप को बैन किया है। इन्हीं एप्स के जरिए आतंकियों को पाकिस्तान से मैसेज मिलता था। इन एप्स में Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second line, Zangi, Threema जैसे एप्स शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

Samsung ने अपने कर्मचारियों के लिए ChatGPT जैसे एआई टूल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह बैन कर्मचारियों द्वारा प्लेटफॉर्म पर कंपनी का संवेदनशील कोड लीक का पता लगने के बाद लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले ChatGPT को इटली में एक महीने तक बैन किया गया था।