कार्रवाई: भारत सरकार ने बैन किए 14 मैसेंजर एप्स, आतंकवादी कर रहे थे इस्तेमाल, देखें लिस्ट
इन मोबाइल मैसेंजर एप का इस्तेमाल आतंकी कर रहे थे। इन्हीं एप्स के जरिए आतंकियों को पाकिस्तान से मैसेज मिलता था। जिन एप्स को भारत सरकार ने बैन किया है, उनमें Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second line, Zangi, Threema जैसे एप्स से नाम शामिल हैं।

विस्तार
केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल मैसेंजर एप को किया ब्लॉक कर दिया है। इन मैसेंजर एप्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा था। इन मोबाइल मैसेंजर एप का इस्तेमाल आतंकी कर रहे थे। इन्हीं एप्स के जरिए आतंकियों को पाकिस्तान से मैसेज मिलता था।
जिन एप्स को भारत सरकार ने बैन किया है, उनमें Crypviser, Enigma, Safeswiss, Wickrme, Mediafire, Briar, BChat, Nandbox, Conion, IMO, Element, Second line, Zangi, Threema जैसे एप्स से नाम शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में अपने साथियों को मैसेज भेजने के लिए इन मैसेंजर एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। देश की कई जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है, उसके बाद सरकार ने इन एप्स पर बैन लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन एप्स का इस्तेमाल कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के साथ मैसेज भेजने और चैटिंग करने के लिए कर रहे थे।
- Weekly Tech Update: स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से लेकर व्हाट्सएप के नए फीचर्स तक, ये हैं हफ्तेभर के प्रमुख अपडेट्स
- Instagram: इंस्टाग्राम यूजर्स को मिला कमाल का फीचर्स, अब फोटो कैरोसल्स में जोड़ सकेंगे अलग म्यूजिक
- जल्द मार्केट में एंट्री लेगा Oppo का नया कैमरा फोन, कीमत के साथ फीचर्स की जानकारी आई सामने
- Samsung Galaxy A34 5G Review: प्रीमियम डिजाइन और OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?