Vodafone-idea ने बाजार में उतारे दो दमदार प्रीपेड प्लान, मिलेगी 8GB डाटा की सुविधा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Mar 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Vodafone-idea prepaid plans launched offers unlimited calling with 8gb data know all about it
vodafone idea

    टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर बाजार में 218 रुपये और 248 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान उतारे हैं। इन दोनों प्लान में उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिली हैं। इसके अलावा कंपनी इन दोनों रिचार्ज प्लान के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने टैरिफ हाइक के बाद नई रेंज वाले कई प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई थी। तो आइए जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के नए प्रीपेड प्लान के बारे में...

    vodafone idea
    vodafone idea - फोटो : Self

    Vodafone-idea का 218 रुपये वाला प्लान

    उपभोक्ताओं को इस प्लान में 6 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    vodafone idea offer
    vodafone idea offer

    Vodafone-idea का 248 रुपये वाला प्लान

    कंपनी के इस प्लान की बात करें तो कंपनी यूजर्स को इस पैक में 8 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। साथ ही उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    नोट : वोडाफोन-आइडिया के दोनों प्रीपेड प्लान इस समय दिल्ली और हरियाणा सर्किल में उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें