Coronavirus: 27 मार्च तक Apple के सभी रिटेल स्टोर रहेंगे बंद, घर से काम करेंगे कर्मचारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Mar 2020 04:38 PM IST
सार
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: Apple to all Close Retail Stores Worldwide Until March 27
apple-store

    विस्तार

    कोरोना वायरस के कारण एपल ने अपने सभी रिटेल स्टोर को बंद करने का फैसला लिया है। एपल ने कहा कि 27 मार्च तक उसके सभी स्टोर बंद रहेंगे, सिर्फ ग्रेटर चाइना का स्टोर खुला रहेगा। 27 मार्च के बाद कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए स्टोर को फिर से खोलने पर विचार होगा।

    एपल के सीईओ टिम कुक ने अपने एक पत्र मे कहा है कि ग्रेटर चाइना को छोड़कर दुनियाभर में मौजूद एपल के सभी स्टोर 27 मार्च तक बंद रहेंगे। टिम कुक का पत्र एपल की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है। एपल के इस फैसले के बाद उसके सभी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। बता दें कि एपल ने शुक्रवार को चीन में अपने सभी 42 स्टोर को ओपन किया था।

    विज्ञापन

    एपल ने दुनियाभर में कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए 15 मिलियन डॉलर का दान भी दिया है। इसकी जानकारी खुद टिम कुक ने पत्र में दी है। बता दें कि इस वक्त दुनियाभर में कोरोना वायरस से करीब 1,38,00 लोग संक्रमित हैं, जबकि 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 70 के पार पहुंच चुकी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें