Vodafone Idea के यूजर्स को लगा झटका, इन 8 सर्किल में बंद हुआ यह खास ऑफर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Apr 2020 03:46 PM IST
vodafone idea discontinue double data offer in 8 telecom circles know about in hindi
vodafone idea - फोटो : amar ujala

    टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) ने ग्राहकों को झटका देते हुए देश के 8 सर्किल में डबल डाटा ऑफर को हटा दिया है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महिने 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर को पेश किया था। इन प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा मिलता था। डबल डाटा ऑफर के बाद यह 3 जीबी हो जाता था।

    vodafone idea
    vodafone idea

    इन सर्किल के यूजर्स को नहीं मिलेगा डबल डाटा ऑफर

    वोडाफोन-आइडिया के के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र और गोवा, नॉर्थ ईस्ट,पंजाब और यूपी वेस्ट के यूजर्स को अब डबल डाटा ऑफर नहीं मिलेगा।

    vodafone idea
    vodafone idea - फोटो : Self

    249 रुपये वाला प्लान

    डबल डाटा ऑफर के तहत यूजर्स को पहले इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा (1.5 जीबी + 1.5 जीबी डाटा) मिलता था। हालांकि, यूजर्स को इस प्लान में अब भी पहले की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स के लिए वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमियम एप उपलब्ध है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    और पढ़ें...