सरकार ने पूछा- लॉकडाउन में लोग कैसे करा रहे हैं मोबाइल रिचार्ज, कंपनियों ने कहा- आंकड़े देने में लगेगा वक्त

कोरोना वायरस के कारण देश तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस लॉकडाउन में उन मोबाइल यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है जो मोबाइल रिचार्ज के लिए दुकानों पर निर्भर थे, हालांकि टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए मिस्ड कॉल और मोबाइल एप से रिचार्ज जैसी सुविधाओं के बारे में बता भी रही हैं।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने हाल ही में ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित दूरसंचार कंपनियों से पूछा था कि देश के मोबाइल यूजर्स लॉकडाउन की स्थिति में मोबाइल रिचार्ज कैसे करा रहे हैं।
ट्राई के इस सवाल का जवाब देने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने 20 अप्रैल तक का वक्त मांगा है। टेलीकॉम कंपनियों का कहना है इस बारे में आंकड़े जुटाने में थोड़ा वक्त लगेगा। बता दें कि नियामक ने ऑपरेटर्स से लॉकडाउन के दौरान रिचार्ज के तरीके पर आंकड़े 24 घंटे में देने को कहा था।
बता दें कि रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल अपने ग्राहकों को दूसरे का रिचार्ज करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इन कंपनियों ने अन्य मोबाइल नंबर पर रिचार्जपर 4-6 फीसदी तक के कैशबैक का भी एलान किया है।
- बजट रेंज में टीवी खरीदने का कर रहे हैं विचार, तो ये स्मार्ट टीवी आपके लिए हैं बेस्ट
- Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट वैक्यूम क्लिनर रोबोट, मोबाइल एप से होगा कंट्रोल
- Whatsapp जल्द लॉन्च करने वाला है नया फीचर, चार से ज्यादा यूजर्स कर सकेंगे ग्रुप वीडियो कॉल
- Facebook का खास फीचर जल्द होगा लॉन्च, अफवाहों और फर्जी पोस्ट पर लगेगी लगाम