Covid-19: गूगल ने खास डूडल बनाकर शिक्षकों और बच्चों की देखभाल करने वालों को कहा- थैंक यू

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजालासंजीव कुमार झा
Fri, 17 Apr 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Covid19,Google thanked all the teachers by making special style doodles
गूगल का डूडल - फोटो : google

    दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने शुक्रवार को खास डूडल बनाकर सभी शिक्षकों और बच्चों की देखभाल करने वालों का आभार जताया है। गूगल ने डूडल में यह बताने की कोशिश की है कि कैसे एक शिक्षक कोविड-19 महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी बच्चों को ऑनलाइन अध्ययन करवाने के लिए विभिन्न तरह की सामग्री जुटाने की कोशिश कर रहा है।

    Google का स्पेशल डूडल

    गूगल के स्पेशल डूडल को देखें तो इसमें आपको नजर आएगा कि गूगल के कैपिटल (G) से एक दिल के आकार निकलकर स्मॉल (g) पर पहुंच जाता है। इसके बाद यह दिल शिक्षक के पास पहुंच जाता है। फिर यह दिल छोटे-छोटे दिलों में विभाजित होकर एक आकर्षक दृश्य बनाता है।

    विज्ञापन

    क्या दिखता है डूडल में

    इस डूडल में यह भी देखा जा सकता है कि शिक्षक के आगे एक लैपटॉप रखा हुआ है जिस पर कैमरा भी लगा है। वह ऑनलाइन पढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। बोर्ड पर कुछ लिखा हुआ है। इसके ठीक सामने एक टेबल पर किताबें रखी हैं। शिक्षक के दाएं तरफ एक खिड़की है। इससे ऐसा महसूस हो रहा है कि शिक्षक अपने घर में मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डूडल पर क्लिक किया तो..

    डूडल पर क्लिक करने पर एक अलग वेब पेज खुलता है। इसमें आप रोजमर्रा के जीवन में बच्चों की मदद करने और उनकी जिंदगी को आसान बनाने वालों की छवि देख सकते हैं। जैसे- स्कूल की बस और उसका चालक, खाना पकाने वाली महिला, डॉक्टर, फल-सब्जी बेचने वाला दुकानदार, सफाईकर्मी, पार्क का माली आदि।

    बता दें कि कोविड-19 महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान सभी शिक्षण संस्थान बंद हो गए हैं और इस वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ताकि बच्चे घर पर ही सुरक्षित रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और सिलेबस में भी पीछे ना हों।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें