फोन पर बात करना होगा महंगा, नए साल में 20 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं टैरिफ प्लान
विज्ञापन

यदि आपको भी ऐसा लगता है कि मौजूदा टैरिफ प्लान महंगा है तो आपको बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि नए साल में टैरिफ प्लान और महंगे होने वाले हैं। नए साल 2021 में टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान को 20 फीसदी तक महंगा करने की योजना बना रही हैं।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में वोडाफोन-आईडिया (Vi) और एयरटेल अपने टैरिफ की कीमतों 15 से 20 फीसदी तक का इजाफा कर सकते हैं। ऐसे में यदि किसी टैरिफ प्लान की कीमत 100 रुपये है तो नए साल में उसकी कीमत 115-120 रुपये तक हो सकती है।

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद रिलायंस जियो भी मौके का फायदा उठाते हुए टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। पिछले साल ही दिसंबर में रिलायंस जियो ने अपने प्लान महंगे किए थे और दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग को लिमिटेड कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...