रशियन हैकर्स के निशाने पर हैं भारतीय कोरोना वैक्सीन निर्माता: Microsoft

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Nov 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Indian covid 19 vaccine makers are on target of Russian and North Korean hackers says Microsoft report
hacker - फोटो : amar ujala

    पूरी दुनिया के वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन इनकी मेहनत पर पानी फेरने के लिए हैकर्स के कई गैंग भी सक्रीय हो गए हैं। Microsoft ने अपनी एक रिपोर्ट के जरिए चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत में कोरोना की वैक्सीन बना रहे वैज्ञानिक और डॉक्टर्स किसी भी वक्त साइबर अटैक के शिकार हो सकते हैं।

    माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, कनाडा, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे शोधकर्ता, मेडिकल कंपनियां और वैज्ञानिक रिशियन हैकर्स के निशाने पर हैं, हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी रिपोर्ट में वैक्सीन पर काम कर रहे लोगों या कंपनियों के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी है। भारत की करीब सात कंपनियां कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन बनाने वालों पर नजर रखने वाले रशियन हैकर्स के ग्रुप के नाम Fancy Bear, Zinc, Strontium और Cerium हैं। माइक्रोसॉफ्ट के कॉरपोरेट, वाइस प्रेसिडेंट (कस्टमर सिक्योरिटी एंड ट्रस्ट) ने अपने एक बयान में कहा है कि हैकर्स ग्रुप Strontium डीटेल चुराने के लिए फोर्स लॉगिन का इस्तेमाल कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं Zinc नाम का ग्रुप का हैकिंग के लिए पिशिंग अटैक के तरीके अपना रहा है। यह ग्रुप लगातार लोगों को संदिग्ध मैसेज भेज रहा है। इन मैसेज में जॉब ऑफर जैसे दावे किए जा रहे हैं। Cerium भी इसी तरीके का इस्तेमाल कर रहा है। यह ग्रुप भी लोगों को ई-मेल भेजकर हैक करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कुछ दिन पहले ही हाल ही में अमेरिकी अस्पतालों में रैनसमवेयर अटैक हुआ था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें