1,947 रुपये में 45 हजार रुपये वाला फोन खरीदने का आज फिर है मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 08 Aug 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Vivo Freedom Carnival: Get Vivo Nex and V9 at Rs 1,947 in Flash Sales
vivo nex

    स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने वीवो फ्रीडम कार्निवाल का आयोजन किया है जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से हुई है और 9 अगस्त तक यह सेल चलेगी, हालांकि यह सेल सिर्फ वीवो के ऑनलाइन स्टोर के लिए है। इस फ्लैश सेल में आपको 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला वीवो वी9 और पॉप सेल्फी कैमरे वाला वीवो नेक्स फोन भी मिलेगा। बता दें कि वीवो नेक्स की कीमत 44,990 रुपये है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

    Vivo V9
    Vivo V9

    1,947 रुपये में वीवो नेक्स और वीवो वी9 के अलावा यूएसबी केबल जैसी एसेसीरीज 47 रुपये में मिलेंगी। दोनों फोन के लिए फ्लैश सेल का आयोजन 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक हर रोज दोपहर 12 बजे वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर होगा। यह सेल शाओमी के 1 रुपये वाली सेल की तरह ही होगी। बता दें कि लॉन्चिंग के समय वीवो वी9 की कीमत 22,990 रुपये थी जो कि अब 20,990 रुपये हो गई है। इस बात का ध्यान रखें कि यह फ्लैश सेल है।

    vivo x21
    vivo x21

    इस सेल में फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के अलावा ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा, हालांकि यह कुछ ही फोन के साथ मिलेगा। साथ ही वीवो नेक्स, वीवो एक्स21 और वीवो वी9 की खरीदीर पर ग्राहकों को 1,200 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री में मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें