Vodafone idea अपने पुराने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 4जी डाटा, सात दिन है वैधता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Sep 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Vi Vodafone Idea is Offering free 1gb data to Customers for 7 Days
vodafone idea rename VI - फोटो : amarujala

    Vodafone Idea की रिब्रांडिंग अब Vi के तौर पर हो गई है। नई ब्रांडिंग होने के बाद कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री में 1 जीबी 4जी डाटा दे रही है। Vi भारतीय बाजार में तेजी से छा जाना चाहती है। कंपनी पर एजीआर के रूप में 54,754 करोड़ रुपये का कर्ज है जिसको चुकाने के लिए Vi के पास 10 सालों का वक्त है।

    Vodafone
    Vodafone - फोटो : Vodafone

    Vi के कई ऐसे ग्राहक हैं जिनके पास कंपनी का सिम कार्ड तो है लेकिन वे एक्टिव तौर पर सिम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह ऑफर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    vi 1gb free data
    vi 1gb free data - फोटो : telecomtalk

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह एक प्रमोशनल ऑफर है। इस ऑफर के तहत Vi अपने मौजूदा ग्राहकों को फ्री में 1 जीबी 4जी डाटा दे रही है। इस डाटा की वैधता 7 दिनों की है यानी यदि 7 दिनों में आप डाटा खत्म नहीं करते हैं तो डाटा अपने आप खत्म हो जाएगा। इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉकइंफो ने दी है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें