तो क्या बंद हो गई भारत की सबसे बड़ी डोमेन कंपनी Net4India, लाखों ग्राहक हैं परेशान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Sep 2020 05:54 PM IST
सार
विज्ञापन
Is Net4India became bankrupt users domain failed and not renewed
Net4India Closed - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Net4India, भारत की सबसे बड़ी डोमेन रजिस्टार कंपनी है, लेकिन अब इसके ग्राहक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। खबर है कि दिल्ली की Net4India नाम की यह कंपनी दिवालिया हो गई है और बाजार से बोरिया-बिस्तर समेट चुकी है। ट्वीटर पर तमाम यूजर्स ने शिकायतें की हैं कि Net4India की ओर से किसी भी फोन कॉल या ईमेल का जवाब नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि Net4India एक डोमेन रजिस्टार कंपनी है जिसके पास करीब 90,000 वेबसाइट की होस्टिंग, 1.5 मिलियन कॉरपोरेट ईमेल और 3,75,000 डोमेन रजिस्टर्ड हैं। कंपनी की वेबसाइट भी अब ओपन नहीं हो रही है।

    नेट4इंडिया से डोमेन लेने वाले तमाम लोगों ने शिकायतें की हैं कि बिना किसी नोटिस, बिना किसी पूर्व जानकारी दिए उनके डोमेन बंद किए जा रहे हैं। यहां तक कि Net4India पर रजिस्टर्ड ई-मेल भी धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं। यूजर्स का दावा है कि Net4India के दिल्ली ऑफिस को बंद कर दिया गया है। यहां तक फोन कॉल या ई-मेल का भी रिप्लाई कंपनी की ओर से नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि Net4India माइक्रोसॉफ्ट की गोल्ड पार्टनर कंपनी है।

    विज्ञापन

    Net4India की शुरुआत 1985 में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के तौर पर हुई थी लेकिन बाद में यह कंपनी GoDaddy की तरह एक डोमेन रिजस्टार में बदल गई। Net4India भारत की सबसे बड़ी डोमेन रजिस्टार कंपनी है। इसके जरिए लाखों लोगों ने .com, .net जैसे डोमेन बुक किए हैं। साल 2011 तक यह कंपनी फायदे में रही। साल 2013 में स्टेट बैंक ने इसे नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया था। इस दौरान कंपनी पर करीब 190 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। 2017 की पहली तिमाही में कंपनी को 4.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जिसके बाद कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से लिस्ट से हटा दिया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें