Redmi 9 Prime, Redmi Note 9 की सेल आज, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Sep 2020 10:56 AM IST
सार

अमेजन पर दोपहर 12 बजे होगी दोनों फोन की फ्लैश सेलRedmi 9 के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हैदोनों फोन में मिलेगा ऑक्टाकोर प्रोसेसर

विज्ञापन
Redmi 9 Prime and Redmi Note 9 Sale today in India via Amazon or Mi.com Price Specifications
redmi note 9

    विस्तार

    यदि आप भी किसी बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो शाओमी इंडिया के दो बजट स्मार्टफोन Redmi 9 Prime और Redmi 9 की आज यानी 25 सितंबर को फ्लैश सेल है। इन फोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। Redmi 9 में जहां एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं Redmi 9 Prime में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन को अमेजन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है।

    Redmi 9 Prime और Redmi Note 9 की कीमत

    Redmi 9 Prime
    Redmi 9 Prime - फोटो : mi.com

    कीमत-

    Redmi 9 Prime के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, सनराइस फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 11,999, 13,499 और 14,999 रुपये है।Redmi 9 Prime की स्पेसिफिकेशन-शाओमी के रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।Redmi 9 Prime का कैमरा-यूजर्स को रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।बैटरी-कंपनी ने रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एफएम रेडियो, एनएफसी, एजीपीएस, 3.5 हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 5,020 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 9 की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 9
    Redmi Note 9 - फोटो : redmi india

    Redmi Note 9 की स्पेसिफिकेशन-

    शाओमी रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।Redmi Note 9 का कैमरा-कैमरे की बात करें तो यूजर्स को रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।Redmi Note 9 की कनेक्टिविटी और बैटरी-कंपनी ने रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में 5,020 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें