ATM से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा जरा-सा भी नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 29 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Tips and precautions while using atm card
atm - फोटो : amar ujala

    भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस ही बीच कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग एटीएम से पैसे निकालने के दौरान संक्रमित हुए हैं। ऐसे में अब एटीएम के इस्तेमाल के समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। तो आज हम आपको कुछ सावधानियों के बारे में बताएंगे, जिनको अपना कर आप अपने-आप को कोरोना के साथ-साथ साइबर ठगों से सुरक्षित रख सकेंगे। आइए इन टिप्स पर डालते हैं एक नजर...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल

    अगर आप एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं, तो अपने साथ सैनिटाइजर जरूर रखें। एटीएम से पैसा निकालने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइजर से जरूर साफ करें। ऐसा करने से आप कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बच जाएंगे।

    mask
    mask - फोटो : पीटीआई

    चेहरे को मास्क से ढके

    एटीएम की लाइन में खड़े रहने के दौरान अपने चेहरे को मास्क से जरूर ढकें। साथ ही लाइन में लोगों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा आप वेट टिश्यू और वाइप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें