काम की बात: ड्राइविंग लाइसेंस घर पर छूट गया तो घबराएं नहीं, पेटीएम का लेंगे सहारा तो नहीं कटेगा चालान

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Fri, 15 Oct 2021 05:16 PM IST
Tip of the day how to store driving license on paytm app digilocker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    गाड़ी चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत जरूरी है। इसके बिना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाते पकड़े गए तो आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन बनवा सकते हैं। डीएल बनवाने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं और अगर आपके पास पहले से डीएल है तो अच्छी बात है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि आप जल्दबाजी में अपनी गाड़ी से कहीं निकलते हैं और ड्राइविंग लाइसेंस घर पर ही भूल जाते हैं। ऐसे में तो आपका चालान कट जाएगा। लेकिन इसका भी एक उपाय है। आपको हर जगह डीएल की हार्ड कॉपी साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।आइए जानते हैं कैसे?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : play.google.com

    दरअसल, पेटीएम ने DigiLocker फंक्शनलिटी को ऐड किया है, जिसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप यहां अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, आरसी, आदि को स्टोर करके रख सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    डिजिलॉकर में मौजूद डॉक्यूमेंट्स को आप 'पेटीएम मिनी एप्स' पर ऑफलाइन मोड में भी देख सकते हैं, यानी अगर आप गाड़ी से कहीं जा रहे हैं और पुलिस आपसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगती है तो आप बेझिझक डिजिलॉकर में मौजूद डिजिटल डीएल दिखा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें