काम की बात: कहीं आपके फोन में लगा मेमोरी कार्ड नकली तो नहीं? पता लगाने का ये है आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Fri, 15 Oct 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day how to check smartphone memory card is real or fake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    बाजारों में ऐसे बहुत से सामान उपलब्ध हैं, जो असली भी मिलते हैं और नकली भी। बस आपको उनकी सही पहचान करने की जरूरत होती है, क्योंकि कई बार लोग कुछ सामान खरीदने जाते हैं तो उन्हें लगता है कि वे असली खरीद रहे हैं, जबकि असल में वे नकली खरीद रहे होते हैं और उन्हें इसका पता भी नहीं चल पाता। खासकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में तो धोखा खाने की संभावना ज्यादा रहती है। स्मार्टफोन में लगने वाले मेमोरी कार्ड की अगर बात करें तो इसकी पहचान करने में बहुत से लोग धोखा खा जाते हैं। वैसे तो आजकल ज्यादा से ज्यादा इन-बिल्ट मेमोरी (स्टोरेज) वाले स्मार्टफोन मार्केट में मिल जा रहे हैं, लेकिन अगर आप बजट फोन लेते हैं तो उनमें स्टोरेज की कमी रहती है। ऐसे में आपको अपनी जरूरत के हिसाब से मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो आप बाजार से खरीद सकते हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि कैसे पहचानें कि मेमोरी कार्ड असली है या नकली?आइए जानते हैं...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    दरअसल, दिक्कत इसलिए होती है कि बाजार में एक ही कंपनी के मेमोरी कार्ड अलग-अलग कीमत पर मिलते हैं। ऐसे में कई लोग जानकारी के अभाव में नकली मेमोरी कार्ड भी खरीद लेते हैं। खरीदते समय तो वह सही चल रहा होता है, लेकिन घर आकर जैसे ही आप उसे अपने मोबाइल में लगाते हैं, वह रीड ही नहीं करता या फिर कई बार ऐसा भी होता है कि एक बार फॉर्मेट करने के बाद मेमोरी कार्ड बर्बाद ही हो जाता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    मेमोरी कार्ड के असली-नकली होने की पहचान करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो आपको स्मार्टफोन में गूगल प्ले-स्टोर से एसडी इनसाइट नाम का एप डाउनलोड करना होगा, जिसकी मदद से आप असली कार्ड के बारे में पता लगा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें