काम की बात: इस तरह के ईमेल आपको बना सकते हैं कंगाल, भूलकर भी न करें क्लिक

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Fri, 15 Oct 2021 03:53 PM IST
These types of emails you can get never open otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    पहले के समय में चिट्ठी थी और आज के समय में ईमेल है। चिट्ठी में दिक्कत ये थी कि उसे किसी के पास भेजने में यानी जिसके पास आप चिट्ठी भेज रहे हैं, उस तक पहुंचने में कई दिन लग जाते थे, लेकिन आज के समय में ईमेल का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आप तुरंत कोई भी चीज लिखकर भेज सकते हैं और उस व्यक्ति तक वह तुरंत पहुंच भी जाती है। मतलब यह आपका समय बचाता है और आपके मैसेज को सुरक्षित भी रखता है। अगर आपके पास ईमेल आईडी होगी तो आप देखते होंगे कि बहुत सारे ईमेल आते रहते हैं, जिसमें से कुछ काम के होते हैं तो कुछ प्रमोशन वाले भी होते हैं। कई मेल ऐसे भी आते हैं जो धोखा देने वाले होते हैं और उनपर क्लिक करते ही आपका सिस्टम भी हैक हो सकता है। इसलिए ईमेल के मामले में काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है।आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही फर्जी ईमेल्स के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    आपकी ईमेल आईडी पर कई मेल अनुरोध वाले आते होंगे, जिसमें से कुछ में जाने-माने एनजीओ वगैरह के नाम भी होते हैं, लेकिन शायद ही ऐसा होता होगा कि किसी एनजीओ द्वारा आपके पास वह मेल भेजा गया हो। इसलिए बिना सोचे समझे इन मेल्स पर क्लिक न करें। बेहतर होगा कि ऐसे मेल्स को डिलीट ही कर दें।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    ईमेल आईडी पर केवाईसी अपडेट करने को लेकर भी मेल आते रहते हैं। दरअसल, ऐसे मेल बिल्कुल ही फर्जी होते हैं। ऐसे मेल पर भूलकर भी रिप्लाई नहीं करनी चाहिए और न ही अपने बारे में किसी भी तरह की जानकारी देनी चाहिए। ऐसे ईमेल से दूर ही रहें तो बेहतर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें