काम की बात: वारंटी वाले सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदने हैं तो ये वेबसाइट्स हैं बेहतर, मिल जाएंगे सस्ते में

आजकल स्मार्टफोन का जमाना है। हर कोई चाहता है कि उसके पास कम से कम एक स्मार्टफोन तो हो। हालांकि कई बार लोगों के पास पैसों की कमी होती है, जिसकी वजह से उन्हें स्मार्टफोन खरीदने में काफी दिक्कत होती है। दरअसल, सामान्य मोबाइल फोन के मुकाबले स्मार्टफोन थोड़े महंगे होते हैं। लेकिन अगर आपको कम पैसों में बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसका भी एक उपाय है। आप सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। आमतौर पर आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे, जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती और जब उन्हें कोई नया फोन पसंद आ जाता है तो वे अपने पुराने फोन को बेच देते हैं। कई ई-कॉमर्स कंपनियां हैं, जो सेकेंड हैंड फोन खरीदती और बेचती हैं और वो भी वारंटी के साथ।आइए जानते हैं कुछ ऐसी वेबसाइट्स के बारे में जो सस्ते में सेकेंड हैंड स्मार्टफोन बेचती हैं।

सेकेंड हैंड फोन के लिए आप www.cashify.in वेबसाइट का रूख कर सकते हैं। कई बड़ी मोबाइल कंपनियों के साथ इस वेबसाइट की साझेदारी है। यहां आप अपंना पुराना फोन आसानी से बेच सकते हैं और खरीद भी सकते हैं। खास बात यह है कि अगर आपको अपना फोन बेचना हो तो कंपनी के कर्मचारी आपके घर आकर पैसे देकर आपका फोन ले जाएंगे।

www.2gud.com नाम की वेबसाइट पर भी आपको वारंटी के साथ सेकेंड हैंड मोबाइल मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आपको हेडफोन, स्पीकर्स, घड़ी, सेकेंड हैंड लैपटॉप आदि भी खरीदना हो तो आप यहां से आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आपको ईएमआई का भी विकल्प मिलता है।