काम की बात: आपके लैपटॉप या कंप्यूटर में हैं ये चीजें तो तुरंत करें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Fri, 15 Oct 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day delete these things from computer and laptop otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आजकल दुनिया डिजिटल हो गई है। लोगों के अब लगभग हर तरह के काम कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन के इस्तेमाल से ही हो जा रहे हैं, यानी अब लोगों का काम एकदम आसान हो गया है। चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो, किसी को पैसे भेजने हों या कहीं से पैसे मंगाने हों, सिम कार्ड खरीदना है, ऐसे सभी काम अब लोग घर बैठे कर ले रहे हैं। अब ये तो हो गए फायदे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिजिटली दुनिया के कुछ नुकसान भी हैं? दरअसल, कई लोग स्मार्टफोन या लैपटॉप, कंप्यूटर में भी अहम जानकारियां रखते हैं। कई लोग डेबिट, क्रेडिट कार्ड सहित निजी जानकारियां भी स्टोर करके रखते हैं, जबकि विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है। आपकी जानकारी लीक हो सकती है।आइए जानते हैं कि लैपटॉप या कंप्यूटर में कौन-कौन सी जानकारियां नहीं रखनी चाहिए या अगर हैं तो उन्हें तुंरत डिलीट कर देना चाहिए?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में अगर आपकी पर्सनल जानकारी, जैसे नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता, जन्म तिथि आदि है तो उसे डिलीट कर दें, क्योंकि आपकी इन निजी जानकारियों की मदद से हैकर्स फर्जी प्रोफाइल बना सकते हैं, जो आखिरकार आपके लिए ही नुकसानदेह साबित हो सकता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आपने अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में क्रेडिट या डेबिट कार्ड का नंबर रखा हुआ है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें, क्योंकि इन जानकारियों की मदद से हैकर्स आपको चूना लगा सकते हैं। कई लोगों की यह भी आदत होती है कि गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद कार्ड के पासवर्ड को सेव कर देते हैं। अगर आपने भी ऐसा किया है तो तुरंत सेटिंग में जाकर पेमेंट की जानकारी को डिलीट कर दें, नहीं तो आपका बैंक अकाउंट ही खाली हो सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें