Festive Sale: एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी, ऑनलाइन सेल में लैपटॉप खरीदने समय जरूर देखें ये चीजें
यदि आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि लैपटॉप खरीदते समय किन-किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

देश की तमाम ई-कॉमर्स साइट पर सेल शुरू हो गई है। लैपटॉप से लेकर मोबाइल और अन्य गैजेट पर भारी छूट का दावा किया जा रहा है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो इस सेल में लैपटॉप से लेकर मोबाइल और कैमरा तक खरीदेंगे। यदि आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि लैपटॉप खरीदते समय किन-किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं...

जरूरत क्या है?
यह काफी महत्वपूर्ण सवाल है कि आखिर आप लैपटॉप किस काम के लिहाज से खरीद रहे हैं। यदि आप गेमिंग के हिसाब से लैपटॉप खरीद रहे हैं तो आपको दमदार हार्डवेयर, अधिक स्टोरेज और मेमोरी वाले लैपटॉप खरीदना चाहिए। यदि आप ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास और ब्राउजिंग के लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं तो आपका काम कम स्टोरेज और कम पावर वाले हार्डवेयर से भी चल जाएगा। अपनी जरूरत के हिसाब से रैम और स्टोरेज का भी ख्याल रखें।

आपका बजट क्या है
जरूरत के हिसाब से आपको अपना बजट देखना चाहिए, क्योंकि कम जरूरत के लिए अधिक पैसे खर्च करने का कोई तर्क नहीं होता। यदि आपकी जरूरत ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास और ब्राउजिंग की है तो आपको 25,000 से 30,000 रुपये की रेंज में अच्छे लैपटॉप मिल जाएंगे।
- Tech Tips: बड़े काम का है इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल, ऐसे बनाएं और एक क्लिक में कई लोगों से जुड़ें
- uBlock Origin: गूगल ने इसे भी किया ब्लॉक, लाखों लोग फायदे के लिए करते थे इस्तेमाल
- Airtel vs Jio: इन प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डाटा, कीमत सिर्फ 99 रुपये
- आपका सिम कार्ड ही आपको करा सकता है जेल, जानें वजह