uBlock Origin: गूगल ने इसे भी किया ब्लॉक, लाखों लोग फायदे के लिए करते थे इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

अब गूगल ने एक पोपुलर एड ब्लॉकर uBlock Origin के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। गूगल ने कहा है कि uBlock Origin इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कोई और विकल्प ढूंढ़ें क्योंकि गूगल क्रोम के एक्सटेंशन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

विज्ञापन
Using uBlock Origin Google Chrome warns users it is going to ban it
Google Chrome - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    एड ब्लॉकर के खिलाफ गूगल लंबे समय से अभियान चला रहा है। गूगल ने साफतौर पर कह दिया है कि वह यूट्यूब या क्रोम ब्राउजर में किसी भी तरह के एड ब्लॉकर को बर्दाश्त नहीं करेगा। गूगल ने सभी एड ब्लॉकर को तो ब्लॉक कर ही दिया है और साथ ही इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी ब्लॉक किया है।

    अब गूगल ने एक पोपुलर एड ब्लॉकर uBlock Origin के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। गूगल ने कहा है कि uBlock Origin इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कोई और विकल्प ढूंढ़ें क्योंकि गूगल क्रोम के एक्सटेंशन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

    विज्ञापन

    गूगल क्रोम में मौजूदा एक्सटेंशन सिस्टम Manifest v2 (MV2) से नए सिस्टम Manifest v3 (MV3) पर शिफ्ट हो रहा है। गूगल क्रोम यूजर्स को uBlock Origin को लेकर वार्निंग भी मिलने लगी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें