Airtel vs Jio: इन प्लान में मिलता है अनलिमिटेड डाटा, कीमत सिर्फ 99 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

भारत में स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के बाद डाटा की खपत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आज की यह रिपोर्ट आपके बहुत काम आने वाली है। इसमें हम आपको एयरटेल और जियो के डाटा प्लान के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
data plan from airtel and jio airtel offer unlimited internet at rs 99 only details here
Data plans from jio and airtel - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एयरटेल और जियो के अलावा वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं जिसके बाद यूजर्स में काफी रोष है। यूजर्स महंगे रिचार्ज से परेशान होकर बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट करा रहे हैं, लेकिन सभी लोग ऐसा नहीं कर सकते। ऐसे में उन्हें महंगा रिचार्ज कराना पड़ रहा है। भारत में स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के बाद डाटा की खपत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आज की यह रिपोर्ट आपके बहुत काम आने वाली है। इसमें हम आपको एयरटेल और जियो के डाटा प्लान के बारे में बताएंगे।

    एयरटेल के पास कई सारे डाटा प्लान हैं। सबसे सस्ता 11 रुपये का प्लान है। इसमें एक घंटे तक अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। 33 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी डाटा मिलता है जिसकी वैधता 1 दिन की होती है। एक 49 रुपये का प्लान है जिसमें 1 दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है, हालांकि इसकी लिमिट 20 जीबी है। एक प्लान 99 रुपये का भी है जिसमें 2 दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इसमें हर रोज 20 जीबी डाटा मिलता है।

    विज्ञापन

    जियो के पास 49 रुपये का एक क्रिकेट ऑफर डाटा प्लान है जिसमें एक दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है जो कि 25 जीबी है। दूसरा प्लान 175 रुपये है। इसमें 10 जीबी डाटा 28 दिनों के लिए मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें