299 रुपये में रोज 3GB डाटा वाले प्लान समेत जानें इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sun, 28 Jan 2018 01:43 PM IST
Technology News This Week From 22 To 28 January 2017
Amazon 15-Day Price Guarantee Scheme

    Amazon का नया ऑफर, फोन खरीदने के बाद कीमत होगी कम तो पैसा मिलेगा वापस

    Amazon ने भारत में ई-कॉर्मस मार्केट बदलने का तरीका निकाल लिया है। अमेजॉन ने भारत में 15-Day Price Guarantee नाम से एक स्कीम की शुरुआत की है जिसके तहत खरीदारी के 15 दिन के भीतर प्रोडक्ट की कीमत कम होती है और ग्राहकों को पैसे वापस मिलेंगे। यह ऑफर फिलहाल 20 जनवरी से 24 जनवरी तक चली द ग्रेट इंडियन सेल के लिए वैलिड था।

    Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus
    Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus

    25 फरवरी को लॉन्च होंगे सैमसंग गैलेक्सी S9 और Galaxy S9+

    गैलेक्सी S9 और Galaxy S9+ को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। फोन के कई लीक्स भी सामने आए हैं। वहीं अब सैमसंग ने खुद ही घोषणा कर दी है कि ये दोनों फोन 25 फरवरी को लॉन्च होंगे। बड़ी बात यह है कि इनकी लॉन्चिंग फरवरी में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से पहले सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2018 इवेंट में होगी।

    Vivo X20 Plus UD
    Vivo X20 Plus UD

    Vivo ने लॉन्च किया दुनिया का पहला अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वाला स्मार्टफोन

    वीवो ने कई लीक्स और रिपोर्ट के आने के बाद आखिरकार अपने इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी  नेVivo X20 Plus UDको डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, हालांकि ग्लोबल बाजार में फोन की उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें