Airtel ने 1,249 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में पेश किया Celkon Star 4G+

एयरटेल ने अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत एक और नया 4जी स्मार्टफोन पेश किया है। वैसे तो इस फोन की बाजार में कीमत 2,999 रुपये है लेकिन सेल्कॉन के साथ एयरटेल की पार्टनरशिप के तहत यह फोन 1,249 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा। बता दें कि इससे पहले एयरटेल ने इंटेक्स के साथ भी मेरा पहला स्मार्टफोन प्रोग्राम के तहत फोन लॉन्च किया है।
Celkon Star 4G+ की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 4 इंच की डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम, 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्टोरेज 4 जीबी, वाई-फाई ब्लूटूथ और बैटरी 1800 एमएएच की है।
Celkon Star 4G+ की शर्तें

इस फोन के लिए सबसे पहले आपको 2,749 रुपये देने होंगे। उसके बाद अगले 36 महीनों तक 169 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। अगले 18 महीने रिचार्ज कराने के बाद आपको 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा और फिर अगले 18 महीने फिर से रिचार्ज कराने के बाद 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह 1,500 रुपये का कुल कैशबैक मिलेगा। फोन को किसी भी एयरटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि कैशबैक एयरटेल पेमेंट बैंक में ही आएगा।