Made in India Jio Phone समेत जानें इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें

अब मार्क जुकरबर्ग को कर सकेंगे Block
फेसबुक पर कई बार हम किसी से परेशान होकर उसे ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन दुनिया के लोग फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ऐसे हैं जिन्हें आप फेसबुक पर ब्लॉक नहीं कर सकते थे। वहीं फेसबुक ने अब आपकी इस परेशानी को दूर कर दिया है। अब आप मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान को फेसबुक पर ब्लॉक कर सकते हैं।

फेसबुक पर देंगे विज्ञापन तो व्हाट्सऐप पर आएगा मैसेज
फेसबुक ने क्लिक टू व्हाट्सऐप बटन पेश किया है। इसके जरिए कोई भी विज्ञापनदाता फेसबुक से यूजर्स को अपने व्हाट्सऐप नंबर पर बुला सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो जैसे ही आप फेसबुक पर अपने किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन देंगे तो उस विज्ञापन के साथ ही एक send message का बटन मिलेगा। उस बटन पर क्लिक करते ही यूजर्स आपके व्हाट्सऐप नंबर पर पहुंच जाएगा।

LG ने लॉन्च किया नया लैपटॉप LG Gram, 24 घंटे चलेगी बैटरी
LG ने एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है जिसकी बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी का दावा 23 घंटे का है। कंपनी ने इस लैपटॉप का नाम LG Gram रखा है। एलजी ने इस लैपटॉप के 3 नए वर्जन पेश किए हैं। ग्राम लैपटॉप में 8वें जेनरेशन का आई5 और आई7 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इस लैपटॉप का वजन सिर्फ 2.4 पाउंड यानी सिर्फ 1.08862 ग्राम है।