दलाई लामा ने लॉन्च किया iOS App, मिलेंगी ये जानकारियां

नेताओं के बाद अब धर्म गुरू भी तकनीक का भरपूर इस्तेमाल करने लगे हैं।
इसी कड़ी में तिब्बती नेता और धर्म गुरू दलाई लामा ने अपना ऐप लॉन्च किया है, हालांकि यह ऐप फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए है। बता दें कि दलाई लामा टि्वटर पर काफी पहले से एक्टिव हैं और इस वक्त उनके 1.65 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
Dalai Lama ऐप की फीचर्स
दलाई लामा नाम के इस आईफोन ऐप उनके श्रद्धालु उनकी यात्रा और शिक्षाओं के बारे में जानकारी पा सकेंगे। ऐप में वीडियो सेक्शन भी है, जहां उनके श्रद्धालु लाइव और पुराने वीडियो भी देख सकेंगे।
हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि दलाई लामा के चीन के श्रद्धालु इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि एप्पल ने दलाई लामा जैसे कई लोगों के ऐप को अपने चाइनीज ऐप स्टोर से हटा दिया है। साथ ही तिब्बत के भी कई श्रद्धालु ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।