हैकिंग का है थोड़ा-सा भी ज्ञान तो 35 लाख रुपये कर रहे आपका इंतजार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Jun 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Sony will pay you Upto Rs 38 lakh if you can hack the PlayStation 4 and playstation network
Sony PlayStation Bug Bounty Program - फोटो : pixabay

    यदि आपको भी हैकिंग का शौक है, आपको कोडिंग के बारे में जानकारी है तो 35 लाख रुपये आपका इंतजार कर रहे हैं। प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने बग बाउंटी प्रोग्राम का एलान किया है जो कि गेमिंग कंसोल प्लेस्टेशन के लिए है। इस प्रोग्राम के तहत गेमर्स या कोई भी आम आदमी प्लेस्टेशन 4 और प्लेस्टेशन नेटवर्क में बग (खामी) निकालकर इस अवार्ड का हकदार हो सकता है। इससे पहले सोनी के प्लेस्टेशन का बग बाउंटी प्रोग्राम निजी होता था लेकिन इस साल पहली बार कंपनी ने इसे सार्वजनिक करने का एलान किया है।

    playstation
    playstation - फोटो : amarujala

    सोनी ने इस बग बाउंटी प्रोग्राम का एलान करते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, 'हमारे प्रोडक्ट की सिक्योरिटी का मूल हिस्सा है जो कि हमारी कम्युनिटी को शानदार अनुभव देता है। सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए हम रिसर्च कम्युनिटी को काफी अहमियत देते हैं। नए बग बाउंटी प्रोग्राम की घोषणा करके हम काफी उत्साहित हैं।'

    playstation 4
    playstation 4 - फोटो : sony

    कंपनी ने इसके लिए HackerOne के साथ साझेदारी की है और इस प्रोग्राम के तहत PS4 सिस्टम, ऑपरेटिंग सिस्टम, एसेसीरिज और प्लेस्टेशन नेटवर्क में खामी तलाशने का काम चल रहा है। यहां यह बताना जरूर है कि PS3 और PS2 इस प्रोगाम का हिस्सा नहीं हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें