बदल गया Facebook का नियम, अब पकड़ी जाएगी चोरी!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Jun 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Facebook Will Tell Your if you share a Article that is 3 Months old
facebook update - फोटो : facebook

    पिछले कुछ दिनों में फेसबुक के कई सारे नियमों में बदलाव हुए हैं। हाल ही में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कंटेंट पॉलिसी की समीक्षा करने और उसमें बदलाव करने का एलान किया है, वहीं अब कंपनी ने एक और बड़ा फैसला लिया है। आप सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया फर्जी और पुरानी खबरों की भरमार है। सोशल मीडिया पर कई बार लोग गलती से पुरानी कोई खबर या कोई पोस्ट शेयर कर देते हैं, लेकिन कई बार लोगों को गुमराह करने के लिए कुछ लोग दो-तीन साल पुरानी किसी खबर का लिंक सोशल मीडिया पर किसी नए मुद्दे के साथ जोड़कर शेयर कर देते हैं, हालांकि अब ऐसा नहीं होगा।

    पिछले कई सालों से फेसबुक पर सालों पुरानी खबरों की शेयरिंग को लेकर बवाल चल रहा है। पुरानी खबरों के शेयर होने के साथ दो समस्याएं हैं, पहली यह कि पुरानी खबरों को शेयर करने के बाद लोग उसे ब्रेकिंग या नई खबर मान लेते हैं और तेजी से शेयर करते हैं। दूसरी समस्या यह है कि पुरानी खबरें कई बार फेक न्यूज को बढ़ावा देती हैं, क्योंकि लोग नए मुद्दे से जोड़कर उस खबर को शेयर करने लगते हैं, जबकि वास्तव में तत्काल के किसी मुद्दे से उस खबर का कोई सारोकार नहीं होता है।

    विज्ञापन

    फेसबुक अब ऐसी खबरों पर लगाम लगाएगा। यदि आप 90 दिन से पुराने कोई खबर फेसबुक पर शेयर करेंगे तो आपको एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा जिसमें खबर के प्रकाशित होने की तारीख बताएगी और फिर आपसे शेयर करने और कैंसल करने के बारे में पूछा जाएगा। मतलब, यह है कि यदि आप पुरानी खबर शेयर करेंगे तो फेसबुक आपको अलर्ट देगा, उसके बाद आप पर निर्भर करेगा कि आप उस खबर को शेयर करना चाहते हैं या नहीं। फेसबुक ने इस फीचर को लेकर कहा है कि कोई यूजर अपनी टाइमलाइन पर क्या देखेगा, वह काफी महत्वपूर्ण और भरोसमंद होना चाहिए। इस फीचर से यूजर्स को भी जानकारी मिलेगी कि वह अपनी टाइमलाइन पर पुरानी खबरों को शेयर करना चाहता है या नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें