वोटर कार्ड में किसी भी तरह के बदलाव के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
how to apply for voter id card correction online
voter card online correction - फोटो : amarujala

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 सिर पर है और पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। किसी भी चुनाव में मतदाता का अहम रोल होता है, क्योंकि मतदाता ही किसी नेता के भविष्य का निर्माण करता है, लेकिन इसके लिए मतदाता बनना अनिवार्य है। आप में से कई लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर कार्ड होगा।

    VOTER CARD CORRECTION
    VOTER CARD CORRECTION - फोटो : amarujala

    कई लोगों के वोटर कार्ड में तो सही जानकारियां होगी, लेकिन कई लोगों के गलतियां भी होंगी, क्योंकि वोटर कार्ड में गलतियों का होना आम बात है। कई बार नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है तो कई बार एड्रेस ही गलत हो जाता है। चलिए आज हम आपको वोटर कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने का तरीका बताते हैं।

    VOTER CARD CORRECTION
    VOTER CARD CORRECTION - फोटो : amarujala

    सबसे पहले आपको सरकारी वेबसाइट http://www.nvsp.in/ पर जाना होगा और मोबाइल नंबर, वोटर कार्ड नंबर या फिर ई-मेल आईडी की मदद से अकाउंट बनाना होगा। लॉगिन करने के बाद वेबसाइट पर बायीं ओर दिख रहे मीनू में सेCorrection of Entriesके विकल्प पर क्लिक करना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें