रिलायंस जियो के प्लान हुए अपडेट, अब सिर्फ 299 रुपये में रोज 3GB डाटा

रिलायंस जियो के प्लान 26 जनवरी 2018 को अपडेट हो गए है। नए अपडेट के बाद कई 98 रुपय़े से लेकरर 499 रुपये तक के प्लान हैं। अब इन प्लान में पहले से ज्यादा डाटा मिलेगा। जियो ने एक नया प्लान भी पेश किया है जिसमें 299 रुपये में रोज 3 जीबी डाटा मिल रहा है। बता दें कि एयरटेल ने भी अपने कई प्लान अपडेट किए हैं। एयरटेल भी अब पहले से 40 फीसदी ज्यादा डाटा दे रहा है। तो आइए जानते हैं जियो के सभी नए अपडेट के बारे में।

98 रुपये
जियो ने बेहद ही सस्ते 98 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान में अब 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऐप के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। पहले इस प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ 2.1 जीबी डाटा मिलता था।

149 रुपये
इस प्लान में 26 जनवरी से 42 जीबी डाटा यानी रोज 1.5 जीबी डाटा रोज मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ऐप के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। पहले इस प्लान में 28 जीबी डाटा मिलता था।