लॉन्च हुई दुनिया की पहली 512GB स्टोरेज वाली माइक्रोएसडी कार्ड

अभी तक बाजार में अधिकतम 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड उपलब्ध था लेकिन अब 512 जीबी तक का एसडी कार्ड लॉन्च हो गया है। इस कार्ड को अमेरिका की Integral ने पेश किया है। इस मेमोरी कार्ड को स्मार्टफोन, कैमरे और टैबलेट में यूज किया जा सकेगा।
बता दें कि अभी तक SanDisk का 400GB और सैमसंग ने 256GB के कार्ड बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे में लोगों की उम्मीद थी कि ये दोनों कंपनियां ही 512 जीबी की मेमोरी कार्ड बाजार में पेश करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Integral ने इस कार्ड का नाम 512GB UHS-I U1 रखा है।
हालांकि यह कार्ड अगेल महीने बाजार में आएगा और कंपनी ने इसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया है। वैसे सैनडिस्क के 400GB स्टोरेज वाले कार्ड की कीमत $249.99 यानी करीब 15,889 रुपये है। ऐसे में 512 जीबी वाले कार्ड की कीमत 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है। इस नए कार्ड में फुल एचडी वीडियो को 10MB/s की स्पीड से ट्रांसफर किया जा सकेगा।