स्मार्टफोन यूजर हैं तो गूगल Maps के ये 5 फीचर भी जान लीजिए

आज के जमाने में स्मार्टफोन जिन्दगी का एक अहम हिस्सा हो गया है और हो भी क्यों ना, इसके जरिए हमारे काम जो आसान हो गए हैं। स्मार्टफोन ने हमारा एक और काम कर आसान कर दिया है कि अब हमें किसी का पता पूछना नहीं पड़ता। गूगल मैप्स हमें आसानी से किसी भी जगह पहुंचा रहा है। तो आइए आज जानते हैं गूगल मैप्स के 5 काम के फीचर्स।

शौचालय का पता
सबसे पहले आपको बता दें कि गूगल मैप्स का यह फीचर फिलहाल नई दिल्ली के लिए है। आपके गूगल मैप्स में जाकर 'Toilet' या 'Public Toilet' सर्च करने पर आपको नजदीकी शौचालय के बारे में जानकारी मिल जाएगी। मैप्स की लिस्ट में 331 पब्लिक टॉयलेट्स हैं।

Two-wheeler
Google मैप्स ने हाल ही में भारत में टू-व्हीलर फीचर जारी किया है। अगर आप बाइक से सफर करते हैं तो यह फीचर आपके लिए बड़े काम का है। इसमें सबसे शॉर्टकट रास्ते का पता आपको चल जाएगा। खास बात यह है कि गूगल मैप्स का यह फीचर फिलहाल सिर्फ भारत में ही है।