स्मार्टफोन से तस्वीर खींचते समय इन बातों को जरूर रखें ध्यान, नहीं होगी फोटो खराब

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 08 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
photography tips always remember these points before clicking pictures know in hindi
फोन

    जब से स्मार्टफोन में बेहतर कैमरे आने लगे हैं, तब से फोन फोटोग्राफी का चलन तेजी से बढ़ा है। यूजर्स कहीं भी जाते हैं, तो तस्वीर क्लिक करना नहीं भूलते हैं। लेकिन एक बात यह भी है कि फोन से शानदार तस्वीर क्लिक करना कोई आसान काम नहीं है। ऐसे में यूजर्स कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से फोटो पूरी तरह से खराब हो जाती है। आज हम आपको यहां फोन फोटोग्राफी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे, जो तस्वीर क्लिक करते समय आपके बहुत काम आएंगी। आइए जानते हैं इन बातों के बारे में विस्तार से...

    camera
    camera - फोटो : nrsbrinaliya

    ग्रिडलाइन का करें उपयोग

    अगर आप शानदार तस्वीर क्लिक करना चाहते है, तो आप अपने स्मार्टफोन की कैमरा सेटिंग में जाकर ग्रिडलाइन को ऑन करें। इसके ऑन होते ही आपको स्क्रीन पर कई सारी लाइन दिखाई देंगी। यह लाइनें फोटोग्राफी के रूल ऑफ थर्ड पर काम करती है। आप इन लाइनों की मदद से ऑब्जेक्ट पर फोकस करने के साथ शानदार तस्वीर क्लिक कर पाएंगे।

    smartphone
    smartphone - फोटो : mytechnewsindia

    लीडिंग लाइन का रखें ध्यान

    आपने देखा होगा कि कई तस्वीरों में कई सारी लाइनें मौजूद होती हैं, जो यूजर्स को काफी दूर ले जाती हैं। इन लाइनों को लीडिंग लाइन कहा जाता है। यह लाइन सीधी और गोल होती हैं। ऐसे में आप ट्रेन ट्रैक्स, सीढ़ी और जंगल से गुजर रहे रास्तों की शानदार तस्वीर क्लिक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें