क्रेडिट-डेबिट कार्डधारक सावधान, किसी भी वक्त खाते से पैसा हो सकता है गायब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Over 100 Million Credit and Debit Cardholders personal Data Leaked on Dark Web know how to be safe
100 Million Credit and Debit Cardholders personal Data Leaked - फोटो : PIXABAY

    आप में से कई लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होगा और अधिकतर लोगों के पास डेबिट कार्ड होगा। क्रेडिट-डेबिट कार्डधारक के लिए यह रिपोर्ट सतर्क करने वाली है, क्योंकि 10 करोड़ क्रेडिट-डेबिट कार्डधारकों के कार्ड की निजी जानकारी डार्क वेब पर बिक रही है।

    Dark Web
    Dark Web

    डार्क वेब पर बिक रही जानकारियों में पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और कार्ड के पहले चार और आखिरी चार नंबर शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह डाटा लीक अमेजन, मेक माय ट्रिप और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म से लीक हुआ है। बंगलूरू के एक स्टार्टअप ने दावा किया है ये सभी डाटा अगस्त 2020 में लीक किए गए हैं।

    dark web
    dark web

    रिपोर्ट के मुताबिक जो डाटा लीक हुआ है वे सभी मार्च 2017 से अगस्त 2020 के बीच हुए ट्रांजेक्शन के हैं। लीक हुए डाटा में अधिकतर डाटा भारतीय क्रेडिट-डेबिट कार्डधारकों के हैं। लीक जानकारी में कार्ड की एक्सपायरी तारीख, कस्टमर आईडी और स्कैन कार्ड तक शामिल हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें