Vivo के इस नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, लगातार 17 घंटे तक देख सकेंगे HD वीडियो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Jan 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Vivo Y20A sale starts in India today with Triple Rear Cameras Price Specifications
Vivo Y20A - फोटो : अमर उजाला

    वीवो इंडिया ने अपने एक नए स्मार्टफोन Vivo Y20A को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। वीवो के इस नए फोन में 6.51 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी है। Vivo Y20A को दो कलर वेरियंट में पेश किया गया है। फोन की बिक्री आज यानी दो जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। Vivo Y20A की बैटरी को लेकर कंपनी ने 17 घंटे के एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग का दावा किया है।

    Vivo Y20A की कीमत

    Vivo Y20A की कीमत 11,490 रुपये है और इस फोन को 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo Y20A नीबूला ब्लू और डाउन व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Vivo Y20A की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 11 दिया गया है। Vivo Y20A में 6.51 इंच की HD+ आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Vivo V20 Pro Review: स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन 

    Vivo Y20A का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Vivo Y20A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए वीवो ने अपने इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जिसका अपर्चर f/1.8 है।

    Vivo Y20A की बैटरी

    वीवो ने अपने इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि एचडी वीडियो लूप में बैटरी 17 घंटे तक साथ देगी। वहीं गेमिंग को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस और एफएम रेडियो है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें