ओटीपी फ्रॉड: एक झटके में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, बचने के ये हैं तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Mar 2021 02:17 PM IST
OTP FRAUDS A new way of hacking how to be safe during banking transactions
OTP FRAUD - फोटो : amarujala

    आजकल अधिकतर बैंकिंग ट्रांजेक्शन में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का इस्तेमाल हो रहा है। इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड रीसेट करना हो या किसी को पैसे भेजने हों, सभी काम में ओटीपी की जरूरत पड़ेगी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस ओटीपी को काफी सुरक्षित माना जाता है, अब हैकर्स ने उसे भी हैक करना शुरू कर दिया है। आपके फोन पर ओटीपी नहीं आता है तो आपको लगता है कि नेटवर्क की दिक्कत है लेकिन सच यह है आपके ओटीपी हैकर के पास जा रहे होते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ओटीपी फ्रॉड और इससे बचने के तरीकों के बारे में बताएंगे।

    OTP FRAUD
    OTP FRAUD - फोटो : amarujala

    बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन और ओटीपी एसएमएस वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है और इसे सबसे सुरक्षित भी माना जाता है, लेकिन अब इस सुरक्षा दीवार में भी सेंध लग चुकी है। जब आपके फोन पर ओटीपी नहीं आता है तो यह संभव है कि हैकर ने आपके ओटीपी को हैक कर लिया है।

    hacker
    hacker - फोटो : Hacker Noon

    ऐसे मामलों में हैकर्स आपके ओटीपी को किसी अन्य फोन पर डायवर्ट कर देते हैं। ऐसे में आपके मोबाइल पर आने वाला मैसेज किसी अन्य के मोबाइल पर जाता है और फिर उस मैसेज या ओटीपी के जरिए आपके अकाउंट में सेंध लगती है। कई बार कंपनियां इस एसएमएस री-डायरेक्शन की जानकारी ग्राहक तक को नहीं देती हैं, न ही उनकी अनुमति लेती हैं। ऐसे में हैकर के लिए अपने शिकार को लूटना आसान हो जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें