हैप्पी बर्थ ट्विटर: 15 साल का हुआ ट्विटर, 18 करोड़ में नीलाम हुआ था पहला ट्वीट, जानें कुछ दिलचस्प बातें
"just setting up my twttr"। यह दुनिया का पहला ट्वीट था जिसे ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने 21 मार्च को रात 2.20 बजे ट्वीट किया था।

विस्तार
आप में से अधिकतर लोग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि पहला ट्वीट किसने और कब किया था। आपको बता दें कि 15 साल पहले यानी 22 मार्च 2006 को पहला ट्वीट किया गया था और इस ट्वीट में सिर्फ इतना ही लिखा गया था कि "just setting up my twttr"। यह दुनिया का पहला ट्वीट था जिसे ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने 21 मार्च को रात 2.20 बजे ट्वीट किया था।
अब 15 साल बाद जैक डॉर्सी का यह ट्वीट एक नीलामी में 2.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 18 करोड़ रूपये में हुई है। इस ट्वीट की नीलामी एनएफटी यानी नॉन फंजिबल टोकन के जरिए हुई है। बता दें कि एनएफटी एक ऐसा क्रिप्टोग्राफिक टोकन है जो किसी यूनिक चीज को दर्शाता है यानी यदि आपके पास एनएफटी है तो इसका मतलब यह है कि आपके पास कोई यूनिक या एंटीक डिजिटल आर्ट वर्क या चीज है जो दुनिया में और किसी के भी पास नहीं है। ट्विटर के 15 साल पूरे होने के खास मौके पर आइए हम आपको कुछ दिलचप्स बातें बताते हैं...
ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट- मार्च 2021
- बराक ओबामा (@BarackObama): 130 मिलियन फॉलोअर्स
- जस्टिन बीबर (@justinbieber): 114.1 मिलियन फॉलोअर्स
- कैटी पेरी (@katyperry): 109.5 मिलियन फॉलोअर्स
- रिहाना (@rihanna): 102.5 मिलियन फॉलोअर्स
- क्रिस्टियानो रोनाल्डो (@Cristiano): 91.6 मिलियन फॉलोअर्स
- टेलर स्विफ्ट (@taylorswift13): 88.6 मिलियन फॉलोअर्स
- लेडी गागा (@ladygaga): 84.1 मिलियन फॉलोअर्स
- एरियाना ग्रांडे (@ArianaGrande): 82.6 मिलियन फॉलोअर्स
- एलेन डिजेनरेस (@TheEllenShow): 79.1 मिलियन फॉलोअर्स
- यूट्यूब (@YouTube): 73 मिलियन फॉलोअर्स
- किम कर्दाशियां (@KimKardashian): 69.5 मिलियन फॉलोअर्स
- नरेंद्र मोदी (@narendramodi): 66.4 मिलियन फॉलोअर्स
- सेलेना गोमेज (@selenagomez): 64.8 मिलियन फॉलोअर्स
- जस्टिन टिम्बेरलेक (@jtimberlake): 64.1 मिलियन फॉलोअर्स
- सीएनएन ब्रेकिंग न्यूज (@cnnbrk): 61.1 मिलियन फॉलोअर्स
सबसे ज्यादा री-ट्वीट और लाइक किए जाने वाले टॉप-15 ट्वीट (मार्च 2021)
- टिप्स एंड ट्रिक्स: व्हाट्सएप पर वीडियो भेजने से पहले उसे म्यूट कैसे करें
- काम की खबर: आपके घर के पास कहां-कहां लग रहा है कोरोना का टीका, इस मेड इन इंडिया मैप पर देखें
- चुटकी: व्हाट्सएप हुआ ठप तो सिग्नल ने कहा- स्वागत है आप सभी का
- मेड इन इंडिया: लावा ने एक साथ लॉन्च किए तीन टैबलेट, शुरुआती कीमत 7,399 रुपये