Airtel के धमाकेदार प्लान, एक ही में मिलेगा DTH से लेकर ब्रॉडबैंड तक का मजा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 19 Jul 2020 09:50 AM IST
one Airtel plan offers  postpaid mobile dth and broadband connection know all in detail
airtel

    वैसे तो टेलीकॉम बाजार में एयरटेल (Airtel) के कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इनमें उपभोक्ताओं को उम्मीद के मुताबिक डाटा और असीमित कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। लेकिन आज हम आपको इस कंपनी के वन एयरटेल प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको एक ही में पोस्टपेड, डीटीएच और ब्रॉडबैंड की सुविधा मिलेगी। तो आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

    Airtel
    Airtel - फोटो : amar ujala

    वन एयरटेल का 899 रुपये वाला प्लान

    वन एयरटेल सीरीज का यह प्लान सबसे सस्ता है। इस पैक में आप अपने साथ किसी एक यूजर को जोड़ सकते हैं। इसमें आप दोनों को 75 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 350 रुपये का डीटीएच पैक दिया जाएगा। अन्य बेनेफिट की बात करें तो कंपनी आपको ओटीटी एप्स की सब्सक्रिप्शन भी देगी।

    airtel
    airtel

    वन एयरटेल का 1,399 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में आप किसी एक यूजर को जोड़ सकते हैं। इसमें आप दोनों यूजर्स को 150-150 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस पैक में 350 रुपये का डीटीएच पैक और एक्सट्रीम बॉक्स दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें