Tech Tips: सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होती है स्मार्टवॉच, मिलते हैं ये चार कमाल के फायदे

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 03 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
not just a style statement why should consider wearing smartwatch know details
Smartwatch Tips - फोटो : FREEPIK

    आज के समय में काफी लोग स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टवॉच पहनने के कई सारे फायदे होते हैं। स्मार्टवॉच में मिलने वाली शानदार तकनीक लोगों के कई सारे काम को आसान बना देती है। ऐसे में स्मार्टवॉच सिर्फ एक स्टाइल के तौर पर इस्तेमाल होने वाली डिवाइस नहीं है। अगर आप भी स्मार्टवॉच पहनते हैं तो आगे जानिए इसके क्या फायदे हैं और क्यों इस डिवाइस के जरिए लोगों को फायदा होता है।

    Smartwatch Tips
    Smartwatch Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टवॉच में कई ऐसे फीचर मिलते हैं, जोकि यूजर्स का काम काफी आसान कर देते हैं। इसके इस्तेमाल से लोगों को बार-बार फोन या फिर अन्य डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल, स्मार्टवॉच में काफी एप्स की सुविधा मिलती है, जैसे- स्मार्टवॉच से ही कॉल पिक कर सकते हैं, किसी मैसेज का जवाब दे सकते हैं। साथ ही कई तरह के नोटिफिकेशन को भी स्मार्टवॉच के जरिए ही देखा जा सकता है।

    Smartwatch Tips
    Smartwatch Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आप स्मार्टवॉच पहनते हैं तो इसका फायदा यह है कि इसके जरिए लोगों की हेल्त मॉनिटरिंग की जा सकती है। स्मार्टवॉच में कई सारे हेल्थ से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टवॉच में हार्ट सेंसर, ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, शुगर, बीपी और ईसीजी को भी मॉनिटर किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें