Coronavirus से जुड़ी इन चीजों को भूलकर भी न करें Google पर सर्च, नहीं तो होगा नुकसान

दुनियाभर के लोग इस समय गूगल के प्लेटफॉर्म पर कोरोना वायरस से जुड़ी बड़ी-से-बड़ी और छोटी-से-छोटी बातें सर्च कर रहे हैं और इसी चक्कर में कई बार वह गलत दवा खा लेते हैं तो कई बार हैकर्स के शिकार हो जाते हैं। तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस वायरस से जुड़ी हमें गूगल पर किस तरह की जानकारी सर्च नहीं करनी चाहिए। आइए जानते है विस्तार से...

कोरोना वायरस की आधिकारिक वेबसाइट
कोरोना वायरस को लेकर अब तक किसी ने भी आधिकारिक साइट लॉन्च नहीं की है। अगर आप इस वायरस से जुड़ी सही जानकारी हासिल करना चाहते है, तो आप WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) की आधिकारिक साइट का सहारा ले सकते है।

कोरोना वायरस की होम टेस्ट किट
कोरोना वायरस की होम टेस्ट किट अभी तक बाजार में उपलब्ध नहीं है। अगर आपको लगता है कि आप इस वायरस से संक्रमित है, तो तुरंत सरकार की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर संपर्क करें। साथ ही आप किसी नजदीकी अस्पताल जाकर भी चेकअप करा सकते है।
- कोरोना वायरस: ओप्पो, रियलमी और वीवो ने अस्थाई रूप से बंद किए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
- जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है फेसबुक, चल रही है बातचीत: रिपोर्ट्स
- कोरोना वायरस: Bitdefender दुनियाभर के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को फ्री में देगी एंटरप्राइज ग्रेड साइबर सिक्योरिटी
- Coronavirus: Paytm ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, जानें इसके बारे में