जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है फेसबुक, चल रही है बातचीत: रिपोर्ट्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Mar 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Facebook Wanted to Buy 10 percent stake of Reliance Jio in billions of dollars says Report
jio facebook deal - फोटो : amar ujala

    भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाह रही है। बताया जा रहा है कि फेसबुक और जियो के बीच यह एक बड़ी डील होने जा रही है जिसकी कीमत लाखों डॉलर्स मे होगी।

    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक रिलायंस जियो में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रही है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि जियो फेसबुक के अलावा गूगल से भी पार्टनरशिप के लिए बात कर रही है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो की बाजार वैल्यू $65-70 यानी करीब 5,000 से 5,350 करोड़ के बीच है। ऐसे में जियो में फेसबुक की 10 फीसदी हिस्सेदारी 6.5-7 बिलियन डॉलर के बीच होगी, हालांकि जियो ने इस डील के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि रिलायंस जियो 2015 में लॉन्च हुआ, लेकिन आधिकारिक तौर पर 2016 में इसका संचालन शुरू हुआ। केवल तीन वर्षों में ही जियो के ग्राहकों की संख्या 37 करोड़ के पार पहुंच चुकी है और इसी के साथ जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी बन गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें