मोटो एक्स फोर्स पर भारी डिस्काउंट, 34,999 रुपये में खरीदने का मौका

मोटोरोला ने अपने शटरप्रूफ डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन मोटो एक्स फोर्स पर सीमित समय के लिए भारी छूट दी है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटो एक्स फोर्स 32 जीबी वेरिएंट 15,000 रुपये की छूट के साथ अब 34,999 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही 64 जीबी वेरिएंट 16,000 रुपये की छूट के साथ 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मोटो जी (जेन 3) भी 1000 रुपये की फ्लैट छूट के साथ 9,999 रुपये में मिल रहा है। जानिए इसके फीचर्स।

मोटोरोला ने दुनिया का पहला 'शटरप्रूफ' डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन मोटो एक्स फोर्स (Moto X Force) फरवरी में लॉन्च किया था। भारत में मोटो एक्स फोर्स (32 जीबी) की कीमत 49,999 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये तय की गई थी। स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर 4 साल की वारंटी दी जा रही है साथ ही कंपनी का दावा है कि इसको तैयार करने में तीन साल का वक्त लगा है।

गौरतलब है कि मोटोरोला ने यह स्मार्टफोन अमेरिका में मोटोरोला ड्रॉयड टर्बो 2 के नाम से लॉन्च किया गया था। आपको यूट्यूब पर उपलब्ध इस फोन के ड्रॉप टेस्ट का वीडियो देखकर जरूर हैरानी होगी। इसमें 5.4 इंच क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका डिस्प्ले एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से तैयार किया गया है। गिर पर इसकी स्क्रीन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।