लेनोवो वाइब शॉट के घटे दाम, 18,499 रुपये में उपलब्ध

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 19 Apr 2016 03:36 PM IST
Lenovo vibe shot now available At Rs 18,499

    लेनोवो के दमदार कैमरा स्मार्टफोन लेनोवो वाइब शॉट के दाम 7 हजार रुपये कम हो चुके हैं। मुंबई ‌स्थित रिटेल स्टोर के मालिक मनीष खत्री ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी कोई आधिकारिकी घोषणा नहीं हुई है। लेनोवो ने कैमरा प्रेमियों के लिए खास इस स्मार्टफोन को 25,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। जानिए इसकी खूबियां।

    Lenovo vibe shot
    Lenovo vibe shot

    लेनोवो वाइब शॉट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो छह पीस मॉड्यूलर लेंस, बीएसआई सेंसर और ट्राई कलर एलईडी फ्लैश के साथ काम करता है। इस कैमरे के साथ आप कम रोशनी में भी फुल फ्रेम 16:9 फोटो खींच सकते हैं। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है।

    लेनोवो वाइब शॉट के घटे दाम, 18,499 रुपये में उपलब्ध

    लेनोवो वाइब शॉट डुअल सिम (नैनो सिम) सपोर्ट के साथ है जो कि एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें